Move to Jagran APP

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार Giridih News

Husband arrested. झारखंड के गिरिडीह में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 12:53 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार Giridih News
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार Giridih News
गिरिडीह, जेएनएन। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरवाडीह गाजी नगर में शुक्रवार की अहले सुबह विवाहिता अफसाना परवीन का शव उसके घर पर ही फंदे से लटकता मिला।

सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक महिला के पति जसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

महिला के मायके वाले जसीम एवं उसके परिजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.