गिरिडीह में 18 लोगों को मिली रेमडेसिविर
गिरिडीह बढ़ते कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों को ऑ
गिरिडीह : बढ़ते कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों को ऑक्सीजन की कमी हो रही है। इस संक्रमण के इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन कारगर साबित हो रहा है। राज्य सरकार ने सभी जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था की है। जरूरतमंद कोरोना संक्रमित मरीजों को यह इंजेक्शन दिया जा रहा है। गुरुवार को पूरे राज्यभर में 12 सौ रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए। यह इंजेक्शन सरकारी समेत प्राइवेट अस्पतालों को सरकार ने मुहैया कराया है। गिरिडीह जिले में गुरुवार को 18 रेमडेसिविर इंजेक्शन चार प्राइवेट अस्पतालों को दिया गया। जहां वहां भर्ती मरीजों को यह इंजेक्शन लगाया गया। गिरिडीह के जिन प्राइवेट अस्पतालों में यह इंजेक्शन दिया गया उनमें गोवर्धन लाल नर्सिगहोम के डॉक्टर विकास लाल ने दो डोज प्राप्त कर मरीजों को लगाया। नवजीवन नर्सिगहोम की स्वाति बगेड़िया ने पांच डोज प्राप्त कर मरीजों को उपलब्ध कराया। विश्वनाथ नर्सिगहोम के स्टाफ सादाब अंजुम ने रेमडेसिविर के आठ डोज प्राप्त किया और पृथ्वी हॉस्पीटल के अंकित सिन्हा ने तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन का डोज प्राप्त कर मरीजों को लगवाया। कुल 18 रेमडेसिविर इंजेक्शन सिविल सर्जन ने दिया है।