बच्चा चोर कहकर महिला की पिटाई व पुलिस पर पथराव मामले में 16 नामजद
बच्चा चोर के आरोप में उन्मादी भीड़ द्वारा महिला की पिटाई करने एवं उसे बचाने गयी पुलिस टीम पर पथराव कर हमला पुलिस वाहन का शीशा तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने 16 नामजदों समेत 200 अज्ञात महिला पुरूष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी हुए मुफस्सिल थाना के कनीय अवर निरीक्षक नरेश कुमार हालदार ने आवेदन देकर दर्ज कराई है
गिरिडीह : बच्चा चोर के आरोप में उन्मादी भीड़ द्वारा महिला की पिटाई करने एवं उसे बचाने गयी पुलिस टीम पर पथराव कर हमला, पुलिस वाहन का शीशा तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने 16 नामजदों समेत 200 अज्ञात महिला पुरूष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी हुए मुफस्सिल थाना के कनीय अवर निरीक्षक नरेश कुमार हालदार ने आवेदन देकर दर्ज कराई है।
एएसआइ हालदार ने आवेदन में लिखा है कि सोमवार को थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि बनियाडीह स्थित यूनियन बैंक में अज्ञात महिला द्वारा चोरी की बात प्रकाश में आ रही है। जानकारी मिलने के बाद वे सशस्त्र बलों के साथ बनियांडीह पहुंचे। वहां बैंक में प्रतिनियुक्त चौकीदार मेघु गोप से जानकारी मिली कि बच्ची को लेकर परिजन चले गए एवं अज्ञात महिला को जान से मार देने के फिराक में पिटाई करते हुए अगदोनी कला गांव तरफ लेकर गये है। इसके बाद उस अज्ञात महिला को सुरक्षित बचाने के लिए अगदोनी तरफ कूच किया गया। रास्ता खराब होने के कारण पुलिस बलों को पैदल पगडंडी रास्ते से आगे बढ़ने को कहा गया। वे सभी पुलिस बलों के साथ महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े। करीब आधा किलोमीटर जाने के बाद अज्ञात महिला को बचाने के लिए सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। इसके बाद भी अनेकों महिला पुरूष उस महिला की बेरहमी से पिटाई करते रहे। महिला को सुरक्षा घेरे में लेकर बचाने के कारण पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव से पुलिस कर्मी जख्मी हुए। पुलिस वाहन के शीशा को भी तोड़ दिया गया। अथक प्रयास के बाद अज्ञात महिला को बचाकर थाना लाया गया। महिला ने अपना नाम चिलगा निवासी लीलावती देवी बताई। उसने कहा कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो लोग उसकी हत्या कर देते।
इधर उस मामले में पुलिस ने अगदोनी कला गांव निवासी ललीता देवी, सुमित्रा देवी, संजय दास, फौजी दास, दीपनारायण मरीक उर्फ कोड़ी मरीक, पंकज कुमार यादव, राजेश दास, दीलचंद दास, छोटेलाल तुरी, आकाश तुरी, बोना तुरी, नंदलाल दास, तीड़ो दास, रामचन्द्र दास, योवना दास, कारू दास को नामजद करते हुए 200 अज्ञात महिला पुरूष को आरोपित किया गया है।