ताराटांड़ में क्वारंटाइन पर रखे गए 31 लोग
ताराटांड उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कुल 31 क्वारणटाईन में रह रहे हैं। जिसमें ताराटांड थाना क्षेत्र के पंडरी पंचायत के नवाटांड से 12 इस्लाम धर्म प्रचारक जो अररिया जिले के रहने वाले हैं गांवा से एक युवकमुज्जफरपुर से तीनबांका से छजमुई से दो व ताराटांड थाना क्षेत्र के फलपहरी से पांच ताराटांड से एकपंडरी से एक सभी मिलाकर 31 उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराटांड मे क्वारणटाईन मे रह रहे हैं।
अहिल्यापुर : ताराटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 31 को प्रशासन की निगरानी में रखा गया है। ये सभी क्वारंटाइन पर रखे गए हैं। इनमें अररिया जिला के रहने वाले 12 लोग भी शामिल हैं, जो इस्लाम धर्म के प्रचारक हैं। इसके अलावा गावां के एक, मुज्जफरपुर के तीन, बांका के छ:,जमुई के दो, भलपहरी के पांच, ताराटांड़ के एक और पंडरी के एक व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी की देखरेख और व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुखिया यशोदा देवी, पंसस सुधांशु अग्रवाल, पवन अग्रवाल, उप मुखिया अनिल राम ने केंद्र का जायजा लिया। ताराटांड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली लगातार गश्ती कर लोगों को जागरूक और लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं।