Move to Jagran APP

जमीन के लिए चाचा-भतीजा में खूनी संघर्ष, 15 घायल

बिरनी के पिपराडीह में अर्जुन यादव व त्रिवेणी यादव में चल रहा जमीन को लेकर सोमवार सुबह लगभग सात बजे को दोनों पक्ष के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमे से एक पक्ष से इंद्रदेव यादव सरिता देवी कांति देवी त्रिवेणी यादव नारायण महतो बसंत यादव बेवी देवी मीरा देवी सुमित्रा देवी नारायण यादव दूसरे तरफ से मीणा देवी जागेश्वर महतो रामदेव यादव राजदेव यादव ब्राह्मदेव यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का इलाज बिरनी अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी इलाज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:38 PM (IST)
जमीन के लिए चाचा-भतीजा में खूनी संघर्ष, 15 घायल
जमीन के लिए चाचा-भतीजा में खूनी संघर्ष, 15 घायल

बिरनी : पिपराडीह में अर्जुन यादव व त्रिवेणी यादव के बीच चल रहे जमीन विवाद में सोमवार सुबह सात बजे खूनी संघर्ष हो गया। लड़ाई में 15 लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

घायलों में एक पक्ष से इंद्रदेव यादव, सरिता देवी, कांति देवी, त्रिवेणी यादव, नारायण महतो, बसंत यादव, बेवी देवी, मीरा देवी, सुमित्रा देवी, नारायण यादव तथा दूसरे पक्ष से मीना देवी, जागेश्वर महतो, रामदेव यादव, राजदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव शामिल हैं। बिरनी अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बिरनी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल अस्पताल पहुंचे और दोनों तरफ से जानकारी ली। अर्जुन यादव व त्रिवेणी यादव को गिरफ्तार कर थाना ले गए। अर्जुन यादव व त्रिवेणी यादव रिश्ते में चाचा-भतीजा है।

दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। अर्जुन यादव ने बताया कि अपनी खतियानी जमीन पर हल चला रहे थे। इसी बीच त्रिवेणी की तरफ से लोग लाठी-डंडा लेकर आए और गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के त्रिवेणी यादव ने कहा कि जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। उस जमीन पर एसडीएम न्यायालय से 144 व 145 धारा लगी हुई है। इसके बाद भी अर्जुन यादव खेत में हल चला रहा था। इसकी सूचना थाना प्रभारी को भी दी गई। खेत में हल जो रहे लोगों को बंद कराने के लिए चौकीदार भी साथ में गया, लेकिन हल चलाना बंद नहीं किया। उल्टा चौकीदार के सामने ही मारपीट करने लगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर दोनों तरफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.