निश्शुल्क शिविर 100 मरीजों ने कराई जांच
गांडेय (गिरिडीह) : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ओर से रविवार क
गांडेय (गिरिडीह) : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ओर से रविवार को प्राथमिक कन्या विद्यालय गांडेय में निश्शुल्क चिकित्सा जांच एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. कुलदीप नारायण, दंत चिकित्सक डॉ. मोहित कुमार व जेनरल फिजिशियन डॉ. यू एस मंडल ने संबंधित लगभग दो सौ मरीजों की जांच की। बाद में उनके बीच दवा का वितरण किया गया। इस दौरान अधिवक्ता संजय कुमार ने सभी को कानून से संबंधित जानकारी दी। उनमें अंचल, थाना आदि से संबंधित मामलों की कानूनी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गांडेय के बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। मौके पर गांडेय की मुखिया गुंजरी देवी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदोष कुमार, प्रदेश सचिव आर्यन राज सिन्हा, जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, जिला महासचिव देवेंद्र कुमार पांडेय, संजय कुमार, संतोष ठाकुर, अमित कुमार, सीमा देवी, रूपा सिन्हा, शोभा देवी समेत आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।