Move to Jagran APP

नगर निगम व नगर पंचायत में शामिल हुईं 10 ग्राम पंचायतें

गिरिडीह जिले की दस ग्राम पंचायतें नगर निगम व नगर पंचायत में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 08:38 PM (IST)
नगर निगम व नगर पंचायत में शामिल हुईं 10 ग्राम पंचायतें
नगर निगम व नगर पंचायत में शामिल हुईं 10 ग्राम पंचायतें

गिरिडीह : जिले की दस ग्राम पंचायतें नगर निगम व नगर पंचायत में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों का अस्तित्व भी समाप्त हो गया है। इनमें सदर प्रखंड की छह और धनवार व सरिया प्रखंड की दो-दो ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सदर प्रखंड की संबंधित ग्राम पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र तथा धनवार व सरिया की ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। इससे संबंधित गजट भी जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह नगर निगम गठन के बाद सदर प्रखंड की छह पंचायतों को इसमें शामिल किया गया था, जिससे नगर निगम के वार्डो की संख्या 30 से बढ़कर 36 हो गई। नगर निगम में डांडीडीह, सिरसिया, चैताडीह, योगीटांड़, बक्सीडीह और परातडीह पंचायत को शामिल किया गया है। अब इन पंचायतों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है। साथ ही सदर प्रखंड में परसाटांड़, सिकदारडीह, चुंजका और मंगरोडीह को नए सिरे से पुनर्गठन करते हुए पंचायत बनाया गया है।

धनवार व सरिया को मिला है नगर पंचायत का दर्जा : जिले के धनवार और सरिया प्रखंड को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। धनवार उत्तरी और दक्षिणी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है। इसी तरह सरिया नगर पंचायत में सरिया उत्तरी और पश्चिमी ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। सरिया पश्चिमी का कुछ भाग नगर पंचायत में शामिल नहीं हुआ है। उसे बगल की पंचायत से जोड़ा जाएगा। अब इन पंचायतों में पंचायत चुनाव नहीं होगा। साथ ही इन पंचायतों में निवास करनेवाले लोग भी शहरी कहलाएंगे।

पंचायत मद की राशि खर्च करने पर लगी रोक : डीपीआरओ ने बताया कि नगर पंचायत व निगम में शामिल की गई ग्राम पंचायतों में अब पंचायत मद की राशि से कोई भी काम नहीं होगा। 14वें व 15वें वित्त की राशि का इन पंचायतों में खर्च करने पर रोक लगा दी गई है। इसे लेंकर संबंधित बैंकों को पत्र भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.