Move to Jagran APP

झारखंड: गढ़वा में नहाने के दौरान डैम में डूबा युवक, बड़ी मशक्‍कत के बाद मिला शव Garhwa News

रंका थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी दरबारी भुईयां के 45 वर्षीय पुत्र विनोद भुइयां 19 वर्ष की मौत नहाने के दौरान रविवार की दोपहर डैम में डूबने से हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 11:26 AM (IST)
झारखंड: गढ़वा में नहाने के दौरान डैम में डूबा युवक, बड़ी मशक्‍कत के बाद मिला शव Garhwa News
झारखंड: गढ़वा में नहाने के दौरान डैम में डूबा युवक, बड़ी मशक्‍कत के बाद मिला शव Garhwa News

गढ़वा, जेएनएन। जिले के रंका थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी दरबारी भुईयां के 45 वर्षीय पुत्र विनोद भुइयां 19 वर्ष की मौत नहाने के दौरान रविवार की दोपहर डैम में डूबने से हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने विनोद के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक मझिगावां डैम में नहाने गया था।

prime article banner

नहाने के दौरान पैर फिसलने से बाद वह गहरे पानी में चला गया। वह तैरना नहीं जानता था इस कारण वह पानी में डूबने लगा। डैम में नहा रहे दूसरे अन्य लोग उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। इसके बाद लोग विनोद के शव की तलाश में जुट गए। कुछ घंटे बाद उसका शव पानी के उपर तैरने लगा।

वहां मौजूद लोगों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.