विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब से मायके के लिए निकली विवाहिता दो बच्चों समेत लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Published: Wed, 17 Jun 2026 01:25 PM (IST)

डंडई, गढ़वा की एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ पंजाब से मायके आने के लिए निकली, लेकिन छह दिन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. विवाहिता सविता देवी दो बच्चों संग लापता हुई।

  2. पंजाब के लुधियाना से डंडई, गढ़वा आ रही थी।

  3. छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं।

संवाद सूत्र, डंडई (गढ़वा)। डंडई प्रखंड क्षेत्र के डंडई गांव निवासी एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ पंजाब से मायके आने के लिए निकली, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंच सकी है। घटना को लेकर स्वजन चिंतित और परेशान हैं तथा महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार, डंडई गांव निवासी सविता देवी उर्फ संगीता देवी (28 वर्ष) पंजाब के लुधियाना जंक्शन से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित जमालपुर छोटी पामिया इलाके में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी।

मां के घर आने के लिए निकली थी महिला

महिला के भाई रंजन कुमार राम तथा पति मनोज अहिरवार ने बताया कि 10 जून को सविता देवी अपने दो बच्चों प्रियंशी और अंजलि के साथ डंडई स्थित अपनी मां के घर आने के लिए निकली थी। छह दिन गुजर जाने के बावजूद वह अपने मायके नहीं पहुंच सकी हैं। 

मायके नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की

महिला के पति मनोज अहिरवार ने बताया कि घटना वाले दिन वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए थे। शाम को लौटने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ डंडई के लिए निकल गई हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब वह मायके नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। 

76910215

इसके बाद वह स्वयं डंडई पहुंचे, लेकिन यहां भी महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। स्वजन के अनुसार महिला के पास मोबाइल फोन नहीं है। वह अपने साथ आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निकली थीं। दोनों बच्चे भी उनके साथ हैं।