गढ़वा में सड़क हादसा, 2 बाइक सवार घायल Garhwa News
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले जाया गया। जिसमें एक की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:16 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 12:16 PM (IST)
गढ़वा, जेएनएन। जिले मेें केतार थाना अंतर्गत मुकुंदपुर बस स्टैंड के समीप दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले जाया गया। डॉक्टर नेे एक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।
जिले मेें सड़क दुर्घटना की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रशासन के तमाम उपाय बेबस नजर आ रहे हैं।मामला केतार थाना अंतर्गत मुकुंदपुर बस स्टैंड के समीप का है जहां रविवार की सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इसमेें मुकुंदपुर निवासी रामप्रवेश साह का 25 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार गुप्ता एवं कामेश्वर सिंह के 23 वर्षीय पुत्र अवध सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
चिकित्सक ने अंगद कुमार गुप्ता की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी जयनाथ उरांव ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें