Move to Jagran APP

रंका व कांडी में ठंड लगने से दो की मौत

रंका थाना क्षेत्र के सिरोई कला गांव निवासी जगदीश कोरवा का पुत्र अशोक कोरवा (42) वर्ष की मृत्यु शनिवार के दोपहर बाद ठंड लगने से जंगल में हो गई बताया जाता है। इस बाबत परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कोरवा प्रतिदिन की भांति शनिवार को अपने एक दर्जन मवेशियों को लेकर जंगल में चराने गया था दोपहर बाद करीब एक बजे तक वह अपने अन्य साथियों के साथ था मगर काफी ठंड लगने एवं सिर में काफी दर्द होने की शिकायत किया था सिर में काफी दर्द होने के वजह से वह अपने साथियों को मवेशीयो को घर लाने को कह कर घर जाने के लिए निकला था मगर देर रात्रि तक वह घर नहीं पहुंच सका घर के लोगों ने रात्रि में ही जंगल में उसे खोजने का काफी प्रयास किया मगर वह नहीं मिल सका था रविवार के सुबह करीब छ बजे उसका शव जंगल में पड़ा मिला जहां रंका पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची रंका पुलिस ने मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 05:34 PM (IST)
रंका व कांडी में ठंड लगने से दो की मौत
रंका व कांडी में ठंड लगने से दो की मौत

संवाद सूत्र, रंका : रंका थाना क्षेत्र के सिरोई कला गांव निवासी जगदीश कोरवा के पुत्र अशोक कोरवा (42) की मृत्यु शनिवार के दोपहर ठंड लगने से जंगल में हो गई। वहीं कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव के नंदू मेहता (45) की भी मौत शनिवार को ठंड लगने से हो गई। अशोक के परिजनों से बताया कि अशोक कोरवा प्रतिदिन की भांति शनिवार को अपने मवेशियों को लेकर जंगल में चराने गया था। दोपहर करीब एक बजे तक वह अपने अन्य साथियों के साथ था। उसने अपने साथी ग्रामीणों को बताया कि उसे काफी ठंड लग रही है और सिर में तेज दर्द हो रही है। उसने साथियों को अपने मवेशियों को घर ले आने को कह खुद घर चल दिया। मगर देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा, घर के लोगों ने रात में ही जंगल में उसे काफी ढूंढा मगर वह नहीं मिला। रविवार की सुबह करीब छह बजे उसका शव जंगल में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। कांडी की घटना के संदर्भ में बताया गया कि शिवरी गांव निवासी नंदू मेहता खाना खाकर शनिवार की रात में सोया था। सुबह जब वह नहीं जगा तो परिवार वाले उसे जगाने गए। इसके बाद नंदू की मौत की जानकारी परिजनों को हुई। नंदू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजन उसका रविवार को दाह संस्कार कर दिया। लोगों ने बताया कि कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण नहीं किया गया है। नंदू का ठंड से मौत होने के बाद मुखिया पति मनोज चंचल ने रविवार की सुबह नंदू के घर पहुंच कर उसके परिवार को कंबल दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.