हथियार के साथ युवती सहित तीन हिरासत में
कांडी : थाना क्षेत्र में गस्ती के दौरान कांडी पुलिस ने शनिवार को दो लड़कों के साथ एक लड़की को पकड़कर थाना ले आई है। जानकारी के अनुसार वे तीनो एक ही मोटरसाइकल पर बैठकर कांडी से मझिआंव के रास्ते से कहीं जा रहे थे। लेकिन सामने से पुलिस को आता देख वे अपने पास रखे पिस्तौल को खेत में फेंककर भागने लगे। सभी को भागता देख पुलिस के जवानों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ा। साथ ही खेत से एक पिस्टल भी बरामद किया। तीनों से पुलिस लागातार पुछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार ¨सह ने बताया कि मामला सही है दो लड़का व एक लड़की के साथ एक पिस्टल बरामद किया गया है। अभी उनसे पूछताछ व जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। हिरासत में लिए गए युवकों में पतिला निवासी अजमल अंसारी तथा जमुआ निवासी ए सांई का नाम शामिल है।
कांडी : थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान कांडी पुलिस शनिवार को दो लड़कों के साथ एक लड़की को पकड़कर थाना ले आई है।
जानकारी के अनुसार वे तीनों एक ही मोटरसाइकल पर बैठकर कांडी से मझिआंव के रास्ते से कहीं जा रहे थे, लेकिन सामने से पुलिस को आता देख वे अपने पास रखे पिस्तौल को खेत में फेंककर भागने लगे। सभी को भागता देख पुलिस के जवानों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ा। साथ ही खेत से एक पिस्टल भी बरामद किया। तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार ¨सह ने बताया कि मामला सही है। दो लड़का व एक लड़की के साथ एक पिस्टल बरामद किया गया है। अभी उनसे पूछताछ व जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। हिरासत में लिए गए युवकों में पतिला निवासी अजमल अंसारी तथा जमुआ निवासी ए सांई का नाम शामिल है।