भूमि विवाद को ले मारपीट में तीन घायल
संवाद सहयोगी, गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर ह़ुई मारपीट की घटना में एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इनमें श्याम सुंदर गुप्ता, उसका पुत्र मुकेश गुप्ता तथा पुत्री रीता कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर गुप्ता अपनी भूमि में हल चला रहा था। इसी बीच उसका सगा भाई देवनंदन गुप्ता, चचेरा भाई ललन गुप्ता तथा उनके परिजन वहां पहुंच कर उक्त भूमि को जोतने से मना किया। इस पर दोनों पक्ष में नोकझोंक से शुरु हुआ मामला मारपीट तक जा पहुंचा। अपने पिता को बचाने पहुंचे मुकेश व रीता को भी पीट कर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर ललन गुप्ता, उसकी पत्नी, पुत्र दीपक गुप्ता, पोता सोनू गुप्ता तथा देवनंदन गुप्ता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इनमें श्याम सुंदर गुप्ता, उसका पुत्र मुकेश गुप्ता तथा पुत्री रीता कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर गुप्ता अपनी भूमि में हल चला रहा था। इसी बीच उसका सगा भाई देवनंदन गुप्ता, चचेरा भाई ललन गुप्ता तथा उनके परिजन वहां पहुंच कर उक्त भूमि को जोतने से मना किया। इस पर दोनों पक्ष में नोकझोंक से शुरु हुआ मामला मारपीट तक जा पहुंचा। अपने पिता को बचाने पहुंचे मुकेश व रीता को भी पीट कर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर ललन गुप्ता, उसकी पत्नी, पुत्र दीपक गुप्ता, पोता सोनू गुप्ता तथा देवनंदन गुप्ता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।