विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: किन्नरों ने गढ़वा एसडीएम को बांधी राखी, आगे कहीं ये बातें...

Published: Sun, 10 Aug 2025 12:09 AM (IST)

रक्षाबंधन के अवसर पर किन्नरों ने राधा किन्नर के नेतृत्व में एसडीएम आवास पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के हाथों ...और पढ़ें

फोटो - एसडीएम संजय कुमार को राखी बांधने के लिए तिलक लगाती किन्नर।
फोटो - एसडीएम संजय कुमार को राखी बांधने के लिए तिलक लगाती किन्नर।

संवाद सहयोगी, गढ़वा । शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर किन्नरों ने राधा किन्नर के नेतृत्व में एसडीएम आवास पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के हाथों से राखी बांधी एवं उनके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। 

टोली में राधा किन्नर के साथ कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मौके पर राधा किन्नर ने कहा कि कुछ माह पहले एसडीएम संजय कुमार ने अपने कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" में किन्नरों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की थी। तब से उनका समुदाय इनकी कार्यशैली से अत्यंत संतुष्ट है।

राधा किन्नर ने कहा कि SDM की कार्यप्रणाली हर आम और खास के लिए समान रहती है। मैं  ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी यह शैली हमेशा बनी रहे।

राखी बांधने के क्रम में सभी ने बारी-बारी से एसडीएम का तिलक किया,आरती उतारी और पुष्प भेंट किए। एसडीएम ने भी सभी का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया। किन्नरों ने एसडीएम आवास के अन्य सभी कर्मियों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार ने किन्नर समुदाय से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा उनके हित में चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

आदिवासी महिलाओं से राखी बंधवा भावुक हुए सीओ

मझिआंव (गढ़वा) : विश्व आदिवासी दिवस तथा भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़ी की तलहटी में बसे परहिया टोला में सीओ प्रमोद कुमार ने महिलाओं से राखी बंधवाई। साथ ही भाई-बहन के प्रेम को जन्म-जमांतर तक निभाने का वादा किया।

सीओ को राखी बांधने को लेकर आदिम जनजाति परिवार की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं प्रमोद कुमार की कलाई में राखी बांधी एवं चंदन टीका लगाकर आरती उतारी तथा मिठाई खिलाई।

इस दौरान महिलाओं ने भाई बहन के आपसी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के भाव को दर्शाती गीतों की प्रस्तुति की। प्रमोद कुमार ने कहा कि आज भाई-बहन का पवित्र अटूट बंधन का त्योहार है।

उन्होंने कहा कि समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। कहा कि आदिवासी समाज केवल संस्कृति का वाहक नहीं बल्कि राष्ट्र की रक्षा और निर्माण में सक्रिय सहभागी भी है।

परंपराओं और आधुनिकता के संतुलन के साथ एकजुट रहकर समाज को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहित काफी संख्या में आदिवासी महिलाएं मौजूद थीं।