शरद पूर्णिमा की रात का अलग महत्व है: मनोज
झुमरीतिलैया के ब्लॉक रोड स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार की संध्या शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस अवसर पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के जिला कार्यवाह मनोज राणा ने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात का अलग महत्व है। इस रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के प्रदर्शन करते हुए दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि माता लक्ष्मी का जन्म इसी रात हुआ था।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया के ब्लॉक रोड स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार की संध्या शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस अवसर पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के जिला कार्यवाह मनोज राणा ने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात का अलग महत्व है। इस रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के प्रदर्शन करते हुए दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि माता लक्ष्मी का जन्म इसी रात हुआ था। इसलिए इसे लक्खी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी दिन महर्षि बाल्मिकी का जन्म हुआ था इसलिए इसे महोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा की रात चावल से बनी खीर को चलनी से ढंककर खुले आसमान में रखने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात ही चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक रहता है। शरद पूर्णिमा की रात्रि पूर्णिमा के चांद से अमृत की वर्षा होती है तथा मध्य रात्रि में उस खीर को खाया जाता है जो अत्यंत स्वास्थ्यवर्द्धक होती है और अमरत्न की प्राप्ति एवं दीर्घायु होते हैं। आरएसएस 93 वर्षों से समाज शक्ति का जागरण एवं संगठन के जरिए समाजसेवा के कार्य में संगम है। इस अवसर पर खो-खो, कबड्डी आदि खेलकूद कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। खेलकूद के मुख्य शिक्षक सुनील रजक, चंदन पासवान थे। सामूहिक गीत मुकेश वर्णवाल ने स्वयं अब जागकर हमको जगाना देश है अपना.. प्रस्तुत किया। वहीं अमृत वचन सागर शर्मा एवं मुरली ¨सह ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ. रमण कुमार, नगर संघचालक डॉ. रामावतार केशरी, जिला सहकार्यवाह दिलीप ¨सह, डॉ. रामविलास केवट, विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख वीरेंद्र प्रताप ¨सह, मनोज ¨सह, जिला प्रचार प्रमुख अनिल ¨सह, मुख्य शिक्षक सागर कुमार, शारीरिक प्रमुख रवि कुमार, डॉ. आरके दीपक, प्रो. अजय प्रताप ¨सह, विकास सेठ, सतीश ¨सह, रीतेश माधव, दिलीप पंडित, मनोज चंद्रवंशी, अजय वर्मा, पंकज ¨सह, विजय राणा, संजय कुमार उजाला, नप के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य उमेश प्रताप, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य मृत्युंजय सहाय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण ¨सह, शिवतारा के सचिव रामरतन महर्षि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किये।