आदित्य बिड़ला ने ज्ञान निकेतन को हराया
ज्ञान निकेतन को हरा आदित्य बिड़ला क्वार्टर फाइनल में ज्ञान निकेतन को हरा आदित्य बिड़ला क्वार्टर फाइनल में ज्ञान निकेतन को हरा आदित्य बिड़ला क्वार्टर फाइनल में
गढ़वा: 19वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का उद्घाटन मैच रविवार को ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल बनाम आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी अभियान सदन कुमार, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुधीर पाठक व गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय ¨सह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल ने टॉस जीतकर आदित्य बिड़ला स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य बिड़ला ने निर्धारित 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाई। इस टीम की ओर से शशि शेखर ने 29, आर्यन ने 20 तथा आमिर इकबाल ने 14 रन बनाए। ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की ओर से अमित ने दो और प्रफुल्ल ने 1 विकेट प्राप्त किए। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। आदित्य बिड़ला की ओर से आयुष झा ने 4 तथा शशि शेखर ने 2 विकेट प्राप्त किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अभियान एसपी सदन कुमार ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी अभी बच्चे हैं। आपको अपने जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना होगा। आप लोग चाहे खेल का क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हो आप लोग अपना लक्ष्य को तय कर मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, ¨प्रस सोनी, नवनीत शुक्ला, जितेंद्र ¨सह, अशोक विश्वकर्मा, कमलेश दुबे, मनोज तिवारी, सिकंदर प्रजापति, अमित उपाध्याय, ¨प्रस खान, नवनीत दुबे, राहुल तिवारी, उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका रोहन तिवारी और मोहित सिन्हा ने निभाई, जब की कॉमेंटेटर की भूमिका मनोज तिवारी ने निभाई। सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बनाम साउथ प्वाइंट के बीच मैच खेला जाएगा।