संघर्ष, सकारात्मक सोच व देश को आगे ले जाने की गौरवगाथा हैं अटल जी
संघर्ष ,सकारात्मक सोच एवं देश को आगे ले जाने वाले निर्णयों को हमेशा याद किया जाएगा संघर्ष ,सकारात्मक सोच एवं देश को आगे ले जाने वाले निर्णयों को हमेशा याद किया जाएगा
गढ़वा : बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्व पधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यायल के सभी बच्चों ने बारी बारी से श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर शान्ति प्रकरण के मंत्रों से विशेष हवन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया। अजय कुमार चौबे ने बच्चों के समक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी पर संक्षेप में प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि अटल जी आधुनिक भारत के प्रणेता हैं। उनके उच्च आदर्शों तथा सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को मेरा नमन है। उनके संघर्ष ,सकारात्मक सोच एवं देश को आगे ले जाने वाले निर्णयों को हमेशा याद किया जाएगा।विद्यालय के अध्यापक मृणाल कांति पॉल, पीके मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा तथा मनोज कुमार सिन्हा ने कविता के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के सीसीए प्रभारी शंभू कुमार तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह के राजकीय शोक को विद्यालय में अटल सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य अटल जी महान और प्रेरणादायी जीवन से बच्चों को अवगत कराना है। एक सप्ताह तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन तथा वृक्षारोपण किया जाएगा। शान्ति पाठ के साथ श्रद्धांजलि-सभा का समापन किया गया। कार्यक्रम में जीएन दूबे, हेमन्त दूबे, ममता तिवारी, साकेत तिवारी, बी के त्रिपाठी, वरुण कुमार चौबे, अनिल पांडेय, विवेकानंद पाठक, आशीष रंजन, नेहा कुमारी , आलोक ¨सह, विवेक पांडेय एवं राजेश कुमार सहित सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।