ई पत्रिका शिक्षकों की आंतरिक प्रतिभा को निखारने का शानदार प्लेटफॉर्म है : सुशील कुमार
संवाद सहयोगी गढ़वा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने ई पत्रिका का विमोचन किया।
संवाद सहयोगी, गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा ई पत्रिका चेतना एक नई पहल के विमोचन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि चेतना, एक नई पहल त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन एवं विमोचन को शिक्षा विभाग गढ़वा की एक ऐतिहासिक पहल है। जो यहां के शिक्षकों की आंतरिक एवं अ²श्य प्रतिभा को निखारने का एक शानदार प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होंने इसके लिए पत्रिका की सम्पादक मण्डली , आरडीडीई पलामू, जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा, पत्रिका के सूत्रधार आर्यन गर्ग एवं तमाम शिक्षकों का आभार जताया है। साथ ही आग्रह किया है कि भविष्य में भी इस पत्रिका का अगला संस्करण प्रकाशित होता रहे, जिससे जिले के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं लाभान्वित हो सके।