Move to Jagran APP

कैदी बना दुल्हा, मदरसा में हुआ निकाह

दुल्हन ने ही कुछ दिन पहले शादी के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में भिजवाया था जेल, मध्यस्थता केंद्र में निकाह पर बन गई थी सहमति

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:10 PM (IST)
कैदी बना दुल्हा, मदरसा में हुआ निकाह
कैदी बना दुल्हा, मदरसा में हुआ निकाह

गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के झलुआ गांव स्थित मदरसा गरीब नवाज में शनिवार को कराया गया एक निकाह चर्चा में है। न्यायालय के आदेश से एक कैदी की शादी कराई गई। शादी के बाद दूल्हा वापस जेल चला गया। वहीं दुल्हन ससुराल भेजी गई। जानकारी के अनुसार चिनियां थाना क्षेत्र कोल्हुआ गांव निवासी इस्लाम अंसारी के पुत्र मंसूर अंसारी विगत एक माह से न्यायिक हिरासत में मंडल कारा गढ़वा में बंद है। उसके विरूद्ध चिनियां एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि पहले से शादीशुदा पीड़िता को मंसूर अंसारी शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। मंसूर कुंवारा था। इस कारण उसके अभिभावक भी शादीशुदा लड़की को अपनी बहू बनाने के पक्ष में नहीं थे। हार थक कर पीड़िता ने गढ़वा न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया। इसके बाद मंसूर अंसारी के विरुद्ध दुष्कर्म व मारपीट का मामला 9 दिसंबर को दर्ज हुआ था। इस मामले में चिनियां पुलिस ने 20 दिसंबर को मंसूर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच पीड़िता ने अपने पूर्व शौहर से तलाक ले भी ले लिया था। न्यायालय ने इस मामले को मध्यस्थता केंद्र में भेज दिया, जहां दोनों पक्षों में शादी पर सहमति बनी। न्यायिक दंडाधिकारी मयंक तुषार टोपनो की अदालत ने गढ़वा के एक नजदीकी मदरसा में दोनों का निकाह कराने के आदेश दिया था। शनिवार को दोनों का निकाह करा दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.