गढ़वा में कुएं में गिरने से एक की मौत Garhwa News
Jharkhand. मृतक सफाई मजदूर के रूप में काम करता है। वह रात में कुएं के समीप बैठा था। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 03:54 PM (IST)
गढ़वा, जासं। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा रेलवे स्टेशन के समीप रामबली घासी (38) की मौत कुएं में गिरने से हो गई। वह मेराल थाना क्षेत्र के पचपेड़ी गांव का रहने वाला था। उसके परिवार के कई लोग सदर थाना क्षेत्र के लगमा गांव में रहते हैं। जानकारी के अनुसार रामबली अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित कुएं के समीप ही रहता था। वहीं रहकर नगर परिषद में सफाई मजदूर के रूप में कार्य करता था। बताया गया कि शनिवार देर रात वह कुएं के समीप बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में वह कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें