बस के टक्कर से साइकिल सवार की मौत
संवाद सूत्र भंडरिया (गढ़वा) रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग के रोदो गांव के समीप बुधवार की द
संवाद सूत्र, भंडरिया (गढ़वा): रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग के रोदो गांव के समीप बुधवार की दोपहर बस के धक्के से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक नैबत सिंह 55 वर्ष भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नैबत सिंह अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर अमरूद बेचने निकला हुआ था। जैसे ही वह मुख्य मार्ग में प्रवेश किया तभी तेज गति से भंडरिया से डालटेनगंज की ओर जा रहे एक बस के चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस का चालक घटनास्थल से वाहन को तेज गति से लेकर भागने लगा। वहां पर मौजूद लोग तुरंत ही इसकी सूचना रमकंडा थाने को दी। जिसके बाद रमकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे वाहन को रोककर जब्त कर लिया। घटना की जानकारी पाकर रमकंडा एवं भंडरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।