Move to Jagran APP

चेचरिया के किसानों को मिली कृषि कानून की जानकारी

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल की ओर से रविवार को च

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 07:36 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:15 AM (IST)
चेचरिया के किसानों को मिली कृषि कानून की जानकारी
चेचरिया के किसानों को मिली कृषि कानून की जानकारी

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल की ओर से रविवार को चेचरिया वार्ड संख्या नौ में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित किसानों को कृषि कानून से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कहा कि यह कृषि बिल किसानों के लिए वरदान साबित होगा। यह कानून किसानों को आजादी देता है, कि वह देश में कहीं भी अपने फसल को अधिक मूल्य पर बेच सकता है। जबकि पहले नजदीकी मंडी में एक निश्चित दर पर ही फसल बेचने के लिए किसान मजबूर थे। यह बिल किसानों को यह अवसर प्रदान करता है कि यदि वह चाहे तो अपने बड़े उत्पादकों और व्यापारियों के साथ फसल की कीमत पहले ही कांट्रेक्ट पर लेकर बाजार के जोखिम से बच सकता है। यह कानून बिचौलियों और आढ़तियों की भूमिका को भी खत्म करता है। यह बिल सुनिश्चित करता है कि बड़े उत्पादक किसानों से बड़ी मात्रा में उत्पाद खरीद कर उसका मार्केटिग पूरे देश में कहीं भी कर सकता है और न्यूनतम समर्थन मूल्य की नीति पहले की तरह जारी रहेगी। किसानों को लाभ पहले की तरह मिलते रहेगा। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश चौबे ने कहा कि कृषि बिल को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। यह बिल किसानों के हित में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि (शहरी) अशोक सेठ, अभय कुमार सोनी, वार्ड पार्षद पुष्पा देवी, सुधीर प्रजापति, अनिल कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, वैद्यनाथ दास, मनजीत दास, सुरेंद्र दास, बजरंगी दास, शिवशंकर प्रजापति, सुनीता देवी, सरोज देवी, उषा देवी, लिलावती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.