जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही सरकार : अजय
बाजार परिक्षेत्र स्थित पुराना चिल्ड्रन चॉइस पब्लिक स्कूल के परिसर मे शनिवार को प्रखंड स्तरीय कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अजय दुबे उपस्थित थे।
मझिआंव : बाजार में स्थित पुराना चिल्ड्रन च्वाइस पब्लिक स्कूल के परिसर में कांग्रेस का प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय दुबे उपस्थित थे। इन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की आवाज दबा रही है। चारों तरफ शोषण और दोहन जारी है। सरकार विकास के नाम पर भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा की भाजपा के सरकार में चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी बराबर लड़ाई लड़ रही है। इन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि बिजली की व्यवस्था को ठीक करने और जिले के पदाधिकारियों को सबक सिखाने के लिए आगामी 26 सितंबर को जिला मुख्यालय में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। उन्होंने इस रैली में अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की। पार्टी के जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार तूफानी ने कहा कि बड़ी ही दुर्भाग्य की बात है की जिले ही नहीं बल्कि पूरे पलामू प्रमंडल में शिक्षा, चिकित्सा की दशा कि बदतर स्थिति जा पहुंची है। यहां के लोग रोजी रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। जहां पर उनका शोषण और दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब परिवारों के लिए मर मिटने का काम करती है। सम्मेलन को कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष सुनील कालिया, उदय तिवारी, विजय राम, अब्दुल अंसारी, अलख निरंजन चौबे समेत कई वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष एसएन त्रिपाठी, सतेंद्र तिवारी, बीरेंद्र ¨सह, सतेंद्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन राम कमल द्विवेदी एवं अध्यक्षता कांग्रेस के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार यादव ने किया।