Move to Jagran APP

मरकच्चो व डोमचांच में चित्रांशों ने की कलम दवात की पूजा

कलम दवात के देवता कायस्थ परिवार की इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरी प्रखंड में परंपरागत रूप से भक्ति भाव के साथ शुक्रवार को की गई। मौके पर चित्रांश परिवार के लोगों ने पूजा अर्चना के पश्चात कलम नहीं छूने की परंपरा को निभाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:07 PM (IST)
मरकच्चो व डोमचांच में चित्रांशों ने की कलम दवात की पूजा
मरकच्चो व डोमचांच में चित्रांशों ने की कलम दवात की पूजा

मरकच्चो (कोडरमा): कलम दावात के देवता कायस्थ परिवार की इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरी प्रखंड में परंपरागत रूप से भक्ति भाव के साथ शुक्रवार को की गई। मौके पर चित्रांश परिवार के लोगों ने पूजा अर्चना के पश्चात कलम नहीं छूने की परंपरा को निभाया। मरकच्चो प्रखंड के लाल नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उल्लास के साथ प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कायस्थ बंधुओं ने समाज के इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त का ध्यान कर साल भर का आय-व्यय का देवरा सौंपा। पूजा अर्चना के पश्चात चित्रांश परिवार के लोगों ने एक दिन कलम बंद रखने की परंपरा निभाई प्रखंड के ग्राम योगी डी तथा नवलशाही थाना क्षेत्र के नवलशाही में भी चित्रांश परिवार के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की गई। आयोजन को सफल बनाने में उपेंद्र प्रसाद, गौरी शंकर प्रसाद, मुकुल चंद्र प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद ,धरणीधर प्रसाद ,दिलीप कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, प्रदीप सिन्हा ,प्रमोद कुमार सिन्हा ,जुगनू जयंत सिन्हा,अभिषेक कुमार सिन्हा ,प्रेम कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, शंभू कुमार सिन्हा,जयमंगल प्रसाद सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा आदि थे। :::::::: धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा :::::::::::::

loksabha election banner

डोमचांच: डोमचांच नगर पंचायत के कायस्थ्य मोहल्ला में शुक्रवार को भगवान  चित्रगुप्त  की प्रतिमा लगातार पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा का आयोजन श्री चित्रगुप्त पूजा समिति डोमचांच के द्वारा किया गया। इसी दौरान कायस्थ्य समाज के लोगो ने कलम दवात की पूजा की तथा कलम के पुजारियों ने अपने परिवार व समाज के लिये महाराज चित्रगुप्त  से मिन्नतें मांगी। पूजा में भाग लेने नगर अध्यक्ष राजकुमार मेहता, प्रखण्ड प्रमुख सत्यनारायण यादव टीम जे जे के संस्थापक जुगनू जयन्त ने मुख्य रूप से पूजा पंडाल में पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पूजा कार्यक्रम में पुरोहित के रूप में लखन लाल पांडे और पुजारी धनंजय बख्शी पल्लू ने भाग लिया। पूजा कार्यक्रम को सफल करने में कार्यकारी अध्यक्ष नरेश प्रसाद बख्शी ,सचिव पंकज कुमार अम्बष्ट की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही। पूजा कार्यक्रम में निरंजन प्रसाद बख्शी, डॉ विनय कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव उदय शंकर बख्शी ,सह सचिव दीपक कुमार बख्शी उर्फ ऋतु , समिति के संरक्षक मंडल के मोहन प्रसाद अंबष्ठ , बक्शी सीजन प्रसाद ,सुनील कुमार सिन्हा, ,बसंत कुमार बख्शी, संत प्रसाद वर्मा , निशांत कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.