गढ़वा में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल
गढ़वा के रमकंडा में सोएब खान अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां महिला के परिजनों ने उसे ...और पढ़ें

पुलिस ने भेजा जेल
HighLights
प्रेमी सोएब खान शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रमकंडा के घर पहुंचा।
महिला के परिजनों ने उसे घर में पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी सोएब खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संवाद सूत्र, रमकंडा (गढ़वा)। गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र का रहने वाला सोएब खान अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रमकंडा पहुंचा, जहां महिला के परिजनों ने उसे घर में पकड़ लिया। मामले में शिकायत के बाद रमकंडा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रमकंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम आरोपित युवक, महिला के घर पहुंचा था।इसी दौरान महिला के परिजनों ने दोनों को घर में पकड़ लिया। युवक के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना मिलने पर रमकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।
शादी से पहले से था प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार, आरोपित और महिला के बीच शादी से पहले से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाद में महिला की शादी रमकंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हो गई।
आरोप है कि इसके बावजूद सुएब खान महिला से संपर्क में रहा और शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाता रहा। आरोप है कि वह महिला के ससुराल भी आता-जाता था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।मंगलवार शाम महिला के घर पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव निवासी काले खान के पुत्र सुएब खान के खिलाफ महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
