Move to Jagran APP

वैन के धक्के से तीन घायल

लातेहार : सदर थाना थाना क्षेत्र के होटवाग के समीप गुरुवार को अनियंत्रित मारुति वैन ने लातेहार के जिल

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 05:53 PM (IST)
वैन के धक्के से तीन घायल
वैन के धक्के से तीन घायल

लातेहार : सदर थाना थाना क्षेत्र के होटवाग के समीप गुरुवार को अनियंत्रित मारुति वैन ने लातेहार के जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव के चचेरे भाई रामनाथ यादव को धक्का मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस क्रम में मारुति वैन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल में रामनाथ यादव (65 वर्ष) के अलावा वैन में सवार लोहरदगा जिले के कोपा निवासी लाल भीम नाथ शाहदेव (55वर्ष) धर्मशीला देवी (50वर्ष) चालक लाल दीपक नाथ शाहदेव (38 वर्ष) का नाम शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. जमील अहमद व डॉ. मनीष लाल ने प्राथमिक उपचार कर सभी को वार्ड में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मारुति वैन पर सवार होकर लोग पलामू से शादी समारोह से अपने घर लोहरदगा लौट रहे थे। इसी दौरान होटवाग मोड़ के पास रामनाथ यादव की साइकिल में धक्का लगने के दौरान दुर्घटना हो गई। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर वाहन को जब्त कर घायल मरीज से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.