विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल रोकने जा रहे 21 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, बांड भरवाकर पुलिस ने छोड़ा

Published: Sat, 20 Sep 2025 03:39 PM (IST)

श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर कुर्मी/कुड़मी समुदाय ने रेल टेका डहर छेका आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ...और पढ़ें

रेल रोकने जा रहे 21 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
रेल रोकने जा रहे 21 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। शनिवार को नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) रेलवे स्टेशन पर कुर्मी/कुड़मी समुदाय के लोगों ने रेल टेका, डहर छेका आंदोलन के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारें हमारी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर हमारे समुदाय के साथ अन्याय कर रही है।

इस दौरान रेल रोकने के लिए प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास कर रहे 21 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना ले आई।

बांड भरवाकर पुलिस ने छोड़ा

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी प्रदर्शनकारियों को बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। रेल रोकने की योजना बना रहे आंदोलनकारी को प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही रेल पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार कुर्मी/कुड़मी समाज के साथ भेदभाव कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

आंदोलन को पुलिस द्वारा कुचला जा रहा

गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि अपना हक अधिकार लेकर रहेंगे, इसके लिए जेल भी जाना पड़ेगा तो जाएंगे। राज्य सरकार के इशारे पर हमारे आंदोलन को पुलिस द्वारा कुचला जा रहा है। राज्य सरकार हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। लेकिन हम आंदोलनकारी डरने वाले नहीं है। हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के कारण किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी।

प्रदर्शन में शिवकुमार चौधरी, मदन पटेल, अनिरुद्ध चौधरी, पुनीत चौधरी, प्रहलाद चौधरी, रविंद्र प्रसाद चौधरी, अवधेश प्रसाद चौधरी, अमरेश पटेल, भरदुल चौधरी, कमलेश चौधरी, सूर्यदेव चौधरी, विशाल पटेल, मनोज चौधरी, कमलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कर्मी/कुड़़मी समुदाय के लोग शामिल थे।