Video Viral: ये हैं झारखंड के मंत्री, इन्हें प्रधानमंत्री का नाम तक याद नहीं; सोशल मीडिया में छूटे हंसी के फव्वारे
अपनी पार्टी के सर्वमान्य और सबसे बड़े नेता का नाम भूलकर बीजेपी की किरकिरी कराने वाले स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी का इसके साथ ही फिर एक विवाद से नाता जुड़़ गया।
गढ़वा, जेएनएन। झारखंड की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कैबिनेट मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी अपनी कमजोर याददाश्त के चलते सोशल मीडिया में हास्य का पात्र बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीते दिन गढ़वा में मीडिया के सामने बातचीत करते हुए वे प्रधानमंत्री का नाम तक भूल गए। अपनी पार्टी के सर्वमान्य और सबसे बड़े नेता का नाम भूलकर बीजेपी की किरकिरी कराने वाले स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी का इसके साथ ही फिर एक विवाद से नाता जुड़़ गया।
पहले से ही विवादों में पड़ते रहने की उनकी छवि को इस बार पीएम मोदी का नाम भूलने से गहरा धक्का लगा है। गढ़वा शहर में नगर परिषद द्वारा वार्ड विकास केंद्र में खोले गए अटल मोहल्ला क्लीनिक के शिलापट्ट पर अपना नाम नही दे मंत्री द्वारा इसका उद्घाटन से इंकार किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ है। इसी बीच मंत्री जी मंगलवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्मदिन की बधाई देने के दौरान पीएम का नाम ही भूल गए। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं पर अपना गुस्सा निकाला।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कैबिनेट मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी अपनी कमजोर याददाश्त के चलते सोशल मीडिया में हास्य का पात्र बन गए हैं। सबके चहेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीते दिन गढ़वा में मीडिया के सामने बातचीत करते हुए वे पीएम का नाम तक भूल गए। pic.twitter.com/SoqUDvH0Hr — Alok Kumar Shahi (@alokshahi5) September 18, 2019
दरअसल मंत्री जी मंगलवार को गढ़वा स्थित अपने आवास से रांची के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ मिडिया के लोग भी वहां उपस्थित थे। इन्होंने रामचंद्र चन्द्रवंशी से पीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई देने का अनुरोध किया। मंत्री बधाई देने के दौरान पीएम का नाम ही भूल गए। इसके बाद मंत्री कुछ कहे ही रांची के लिए रवाना हो गए। वहीं मंत्री का यह वीडिओ सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। विरोधी मंत्री से साथ झारखंड की रघुवर सरकार की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।