Move to Jagran APP

पुष्पा देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, संपत्ति हड़पने के लिए साथी प्रिंस ने गला दबाकर कर दी थी हत्या

गढ़वा के नेहरूनगर में किराए के मकान में मृत हालत में मिली बिहार की पुष्पा देवी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि पुष्पा देवी को अपने साथ रखने वाले बिहार के प्रिंस ने हत्या कर उसके शव को बेड के नीचे छुपा दिया था।

By Anjani UpadhayaEdited By: Mohit TripathiPublished: Thu, 16 Mar 2023 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2023 06:15 PM (IST)
पुष्पा देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, संपत्ति हड़पने के लिए साथी प्रिंस ने गला दबाकर कर दी थी हत्या
हत्या कर शव को कमरे में छुपाकर अपने पैतृक गांव चला गया था एमआर प्रिंस कुमार।

संवाद सहयोगी, गढ़वा: गढ़वा शहर के नेहरूनगर में सोमवार को किराए के मकान में मृत हालत में मिली बिहार के गया की 45 वर्षीय पुष्पा देवी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

loksabha election banner

एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने गुरुवार को गढ़वा थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुष्पा देवी को अपने साथ रखने वाले बिहार के गया जिले के गिरजेश शर्मा के बेटे प्रिंस कुमार ने 12 मार्च काे ही हत्या कर उसके शव को कमरे में बेड के नीचे छुपा दिया था।

उन्होंने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के बाद वह अपने पैतृक गांव चला गया था। लेकिन अगले ही दिन वह दोबारा गढ़वा के अपने किराए के मकान में पहुंचा और झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास करता रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रिंस कुमार ने अपराध को स्वीकार कर लिया है। हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए गठित पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया खून लगा प्लास्टिक भी बरामद किया है।

उन्होंने कहा कि पुष्पा देवी की हत्या करने से पहले प्रिंस कुमार ने उसे बेहोशी की दवा देकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को प्लास्टिक पहना कर बेड के नीचे छुपा दिया था।

एसडीपीओ ने कहा कि प्रिंस कुमार ने पुष्पा देवी को अपनी चाची बताकर गढ़वा के नेहरूनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करने वाले प्रिंस कुमार ने पुष्पा देवी को 2019 से ही अपने साथ रखा था। दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह ही संबंध थे। हालांकि प्रिंस कुमार की 2021 में एक अन्य लड़की के साथ भी शादी हुई।

एक सवाल के जवाब में एसडीपीओ ने कहा कि मृतका पुष्पा देवी के हिस्से में ढाई बीघा जमीन बची है। लेकिन उस जमीन के कागजात को पुष्पा की बेटी प्रमिला देवी व दामाद पुरुषोत्तम सिंह ने रख लिया था। इससे पहले भी प्रिंस कुमार ने पुष्पा देवी की जमीन को उससे बिक्री कराकर पैसे अपने पास रख लिया था। शेष बची जमीन के कागजात नहीं होने के कारण वह परेशान होकर पुष्पा देवी को ठिकाने लगाने के इरादे से उसकी हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.