Move to Jagran APP

21 से हड़ताल पर जाएंगे जनसेवक

गढ़वा : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आहवान पर जिले के जनसेवक आगामी 21 जुलाई से अनिश्चितक

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:39 PM (IST)
21 से हड़ताल पर जाएंगे जनसेवक
21 से हड़ताल पर जाएंगे जनसेवक

गढ़वा : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आहवान पर जिले के जनसेवक आगामी 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल को सफल बनाने को ले जिले के जनसेवकों की बैठक रविवार को कृषि कार्यालय परिसर में हुई। इसमें हड़ताल को ले जनसेवकों को जागरूक करने तथा हड़ताल को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि जनसेवकों की नियुक्ति कृषि विभाग से संबंधित कामकाज के लिए की गई थी। मगर प्रशासन हमसे विभिन्न विभागों के कार्य करा रही है। जनसेवक कड़ी मेहनत के साथ विभिन्न कार्य निष्पादित कर रहे हैं, मगर सरकार का ध्यान जनसेवकों पर नहीं है। इस कारण हमें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो हमारा यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

loksabha election banner

बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव रंजन कुमार दुबे, सतीश कुमार ¨सह, शाहिद अंसारी, चंद्रकिशोर, प्रशांत कुमार, भागीरथी रवि, ब्रजभूषण पांडेय, दीपक चंचल, बसंत पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार, ज्ञान केशरी, पंकज तिवारी, राजेश चौबे, विकास कुमार, कमलेश्वर कोरवा, रूपेश तिवारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.