स्वास्थ्य मंत्री ने सड़क का किया शिलान्यास
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने शुक्रवार को कांडी प्रखंड का दौरा कर कसनप-खरसोता मुख्य सड़क स्थित खुटहेरिया पंचायत के कोदवड़िया से पखनाहा पाल टोला तक ग्रामीण कार्य विभाग से 1. 25 करोड़ की लागत राशी से बनने वाले सड़क का शिलान्यास नारियल तोड़ व दीप प्रज्जवलित कर शिला पट का अनावरण कर किया।
कांडी : स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कांडी प्रखंड का दौरा कर कसनप-खरसोता मुख्य सड़क स्थित खुटहेरिया पंचायत के कोदवड़िया से पखनाहा पाल टोला तक ग्रामीण कार्य विभाग से 1. 25 करोड़ की लागत राशि से बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया। इसके बाद मंत्री झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रामचरितमानस महायज्ञ के संचालन के लिए बनी कमिटी की बैठक के लिए सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पहुंचे। यहां स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि मैंने शपथ लिया है कि जब तक विधायक रहूंगा तब तक ही ट्रस्ट का अध्यक्ष रहूंगा। इन्होंने कहा कि वे पिछले साल अप्रिल में हीं प्रोसि¨डग में इस मामले को लाकर पारित करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट व विकास समिति दोनों मिलकर ट्रस्ट के बैनर तले यज्ञ का आयोजन करें। ताकि समाज में साकारात्मक संदेश जाए। किसी को अलग यज्ञ नहीं करने दिया जाएगा। जिसे भी अलग यज्ञ करना है। वे ट्रस्ट के अधीन 24 एकड़ जमीन से बाहर यज्ञ करें। सतबहिनी में विकास के लिए अभी तक सात करोड़ रुपया दिया गया है। इसके तहत अस्पताल व सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर राणाडीह के श्याम बिहारी दुबे को संरक्षक, मोरबे निवासी विजय कुमार ¨सह को उप संरक्षक तथा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दूबे को यज्ञ कमिटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष प्रवीण ¨सह ने कहा की कई बार पूरानी कमिटी के लोगों से साथ मिलकर यज्ञ कराने का आग्रह किया गया। किन्तु राजनीतिक लाभ लेने के लिए वे लोग तैयार नहीं हुए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय ¨सह, मंत्री प्रतिनिधि ललित बैठा, मझिआंव विधायक प्रतिनिधि सजन ¨सह, पतीला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह यज्ञ के सचिव गुड्डू ¨सह, राणाडीह पंचायत के मुखिया कृष्णा दास, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज ¨सह, मुखिया हीरा प्रसाद साहू, रवीन्द्र चंद्रवंशी, धर्मेन्द्र पासवान, जगरनाथ मेहता, राम लखन चंद्रवंशी सहेन्द्र साव कई लोग उपस्थित थे।