Move to Jagran APP

राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी

- हड़ताल से भूमि व विभिन्न प्रमाणपत्र संबंधी कामकाज ठप फोटो- 6- समाहरणालय के समक्ष धरना देत राजस्व उप निरीक्षक संवाद सहयोगी, गढ़वा : राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी उप निरीक्षक संघ का हड़ताल

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 05:27 PM (IST)
राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी
राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी

गढ़वा : राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी उप निरीक्षक संघ की हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से भूमि एवं विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने संबंधी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। लोग जाति, निवास, आय आदि प्रमाण पत्रों के लिए भटक रहे हैं। खासकर छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदन लॉ¨गग में लंबित पड़े हुए हैं। जबकि बंदोबस्ती, नामांतरण समेत अन्य कार्य भी लंबित हैं। इनके हड़ताल पर रहने के कारण विभिन्न तहसील कार्यालय एवं हल्का कर्मचारी के कार्यालय में ताला लटका हुआ है। शनिवार को राजस्व उप निरीक्षकों ने नौ सूत्री मांगों के लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया तथा सरकार से राजस्व कर्मचारियों की मांग पर विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा। धरना को प्रमंडलीय अध्यक्ष नथुनी राम, जिलाध्यक्ष ¨बदेश्वर कुमार आदि ने संबोधित किया। जबकि मौके पर ब्रजेंद्र कुमार उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, अरूण कुमार, दुखन राम, पोलकार्प तिर्की, ब्रज किशोर पांडेय, जानसन गिददी, नरेंद्र कुामर, लक्ष्मण राम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.