छात्रा ने स्कूल के खाते से उड़ाए 6.5 लाख, आधार से लिंक का उठाया गलत फायदा; जानें पूरा मामला
Jharkhand. गढ़वा जिले के एक विद्यालय में एक छात्रा का आधार गलत तरीके से स्कूल के खाते से लिंक हो गया। इसके बाद उसने सीएसपी संचालक के सहयोग से पैसे निकाल लिए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 04:00 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:06 PM (IST)
श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा), जासं। आधार नंबर की गलत फीडिंग वित्तीय लेनदेन में कितनी जोखिम भरी हो सकता है इसका ताजा उदाहरण गढ़वा जिले के धुरकी में देखने को मिला। यहां गलत आधार नंबर की फीडिंग से एक स्कूल के विकास मद के 6 लाख 47 हजार रुपये एक छात्रा के खाते में चले गए। सीएसपी संचालक की मिलीभगत से उक्त पैसों की निकासी भी कर ली गई। इसकी जानकारी होने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक ने धुरकी थाना में मामला दर्ज कराया है।
मामले के छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित छात्रा व सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। वहीं छात्रा की निशानदेही पर पुलिस ने डंडई निवासी उसकी बड़ी बहन अर्चना कुमारी पति दयानंद गुप्ता के घर से 3.84 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में श्रीबंशीधर नगर के एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी हाई स्कूल में पढऩे वाली छात्रा ज्योति कुमारी का आधार नंबर विद्यालय के विकास फंड के खाते से गलत तरीके से लिंक हो गया।
छात्रा को जब इसकी भनक लगी तो उसने सीएसपी संचालक दानिश अहमद के मिलीभगत से मार्च महीने से मई महीने तक करीब 90 बार में विकास फंड के 6.47 लाख रुपये की निकासी कर ली। शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक और समिति के लोगों ने इसकी शिकायत धुरकी थाने में की। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि पैसे उसने अपनी बड़ी बहन को रखने दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने 3.84 लाख रुपये बरामद कर लिए। शेष राशि के संबंध में ज्योति ने कहा कि वह बहनोई के इलाज में खर्च हो गए हैं। ज्योति ने इसी वर्ष माध्यमिक परीक्षा उक्त इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की है। उसकी उम्र 18 वर्ष तीन माह है।
'खाते में पैसे नहीं होने की जानकारी बैंक द्वारा दिए जाने के बाद हमने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पुलिस से इसकी छानबीन का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।' -पंकज भारती, प्रधानाध्यापक, उच्च विद्यालय टाटीदीरी, धुरकी।
'प्रधानाध्यापक द्वारा आवेदन मिलते हैं तत्काल छापामारी कर 3.84 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। आगे छानबीन की जा रही है कि किस प्रकार विद्यालय के खाते से एक छात्रा का आधार लिंक हो गया। इसमें जो भी दोषी होंगे उनकी जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।' -योगेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, धुरकी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें