कनहर नदी में डूबने से बच्ची की मौत
संवाद सूत्र गोदरमाना (गढ़वा) रंका थाना अंतर्गत छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित गोदरम
संवाद सूत्र, गोदरमाना (गढ़वा): रंका थाना अंतर्गत छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित गोदरमाना में कनहर नदी में नहाने के दौरान पांच वर्षीय बच्ची सपना कुमारी नदी में बने एनीकट (एक प्रकार का कृत्रिम गढ्डा) में गिरकर बह गई। जानकारी के अनुसार गोदरमाना निवासी महेश सिंह अपने तीन बच्चों के साथ कनहर नदी के एनीकट पर नहाने गया था। जहां नहाने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण सपना पानी के तेज बहाव में बहते हुए करीब 500 दूर तक मीटर चली गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी के तेज धार से निकाल कर छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामनुजगंज पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को उसके परिजन को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार महेश सिंह की तीन लड़कियां हैं।