कोरोना से जंग लड़नेवालों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र केशरी ने रविवार को महदेइया निर्माणाधीन जेल परिसर में करीब 50 कोरोना वारियर्स को अंग वस्त्र हैंड सैनिटाइजर मास्क व फूल माला दे तथा पुष्प वर्षाकर सम्मानित किया।
संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर : पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केशरी ने रविवार को महदेइया निर्माणाधीन जेल परिसर में करीब 50 कोरोना वारियर्स को अंग वस्त्र, हैंड सैनिटाइजर, मास्क व फूल माला दे तथा पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान, चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, मीडियाकर्मी, नगर पंचायत कर्मी आदि को सम्मानित कर हौसला अफजाई की। पूर्व मंत्री ने कहा कि एसडीओ कमलेश्वर नारायण के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारी कर्मी चिकित्सक चिकित्सा कर्मी, पुलिसकर्मी तथा सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात कोरोना महामारी से बचाव में हमारी ढाल बनकर खड़े हैं, यह बड़ी बात है। सभी कोरोना वारियर्स को हम सभी हार्दिक सम्मान करते हैं, इनके जज्बे को सलाम करते हैं, इनका हौसला इसी तरह बना रहे इसके लिए हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह के सम्मान से हम सभी का हौसला और बढ़ता है। हमारे कर्मी पूरे निष्ठा के साथ इस संकट की घड़ी में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर हैं। मौके पर मो. नईम खलीफा, सीताराम जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रकाश चंद्र सेठी, मथुरा पासवान, नारद मुनी बैठा, सलीम अंसारी, बुचू प्रसाद, अश्विनी कुमार, अजय प्रसाद गुप्ता, बसंत जयसवाल, देवेंद्र प्रसाद चौबे, नंदकिशोर यादव, अरुण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। - जिन्हें सम्मानित किया गया: सम्मानित होने वालों में एसडीओ कमलेश्वर नारायण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, बीपीओ रवि शंकर सिंह, अन्य पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, मीडियाकर्मी आदि का नाम शामिल है। 5 बोरा दिया चूड़ा-गुड़ :
सम्मान समारोह के पश्चात पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने 5 बोरा बुढ़वा चूड़ा अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण को प्रवासी मजदूरों वर्क और एंड टाइम सेंटर क्वारंटाइन सेंटर में कार्यरत कर्मियों के बीच अल्पाहार के तौर पर वितरण के लिए सौंपा। कमलेश्वर नारायण को सौंपा। अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच चुनावी गुड़ का वितरण किया जाएगा।