श्रीराम मंडली के सदस्यों ने लोगों के बीच बांटा दीप एवं बत्ती
श्रीराम मंडली की ओर से शहर के विभिन्न घरों में जाकर दीप एवं बत्ती वितरण किया गया। साथ ही सभी लोगों से आग्रह किया गया कि अपने अपने घर के बाहर 5 911 या 21 दीप अवश्य जलाएं। श्री राम मंडली द्वारा गढ़वा शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर चौक-चौराहे पर जाकर दीप जलाने का निर्णय लिया गया।
जागरण संवाददाता, गढ़वा: श्रीराम मंडली की ओर से शहर के विभिन्न घरों में जाकर दीप एवं बत्ती वितरण किया गया। साथ ही सभी लोगों से आग्रह किया गया कि अपने अपने घर के बाहर 5, 9,11 या 21 दीप अवश्य जलाएं। श्री राम मंडली द्वारा गढ़वा शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर चौक-चौराहे पर जाकर दीप जलाने का निर्णय लिया गया। श्री राम मंडली के अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल ने कहा कि सरकार एवं गढ़वा शहर के प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए श्रीराम मंडली के सदस्यों ने अपनी सुरक्षा देखते हुए लोगों के घरों तक उन्हें दीप बत्ती दिया तथा रात नौ बजे अपने घर के बाहर दीप जलाने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर श्री राम मंडली के सचिव ऋषिक जायसवाल, हर्ष सीटू, अखाड़ा के कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार, कोषाध्यक्ष सुधांशु कुमार, मीडिया प्रभारी रोबिन कश्यप, अखाड़ा के संगठन मंत्री शुभम कश्यप, शुभम केसरी अखाड़ा के उपाध्यक्ष अमर, निखिल केसरी, चंदन केसरी, गौरव कुमार, उमंग सोनी ,करण कुमार, नवनीत कमल, पियूष सोनी, अमन सोनी, शाहनवाज खान, उत्तम केसरी, अंकित अग्रवाल, अनमोल कश्यप, मयंक केसरी क्षितिज सोनी, हर्ष कश्यप, दिवाकर कुमार, प्रीतम केसरी, शुभ केसरी, हिमांशु पाठक, उत्तम कश्यप, रवि अग्रवाल, आशीष केसरी, राहुल डिसूजा समेत कई लोग उपस्थित थे।