अवैध रूप से संचालित आरा मशीन व लकड़ी जब्त, संचालक फरार
डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव निवासी गुडू यादव पिता सरयू यादव के द्वारा अवैध ढंग से संचालित आरा मशीन को थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को लकड़ी व आरा मशीन को जप्त किया।
डंडई : थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन तथा भारी मात्रा में रखे गए लकड़ी को पुलिस ने रविवार को जब्त की है। थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने कहा कि जानकारी मिली थी कि सोनेहारा निवासी गुडू यादव पिता सरयू यादव द्वारा अवैध ढंग से आरा मशीन संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से गुड्डू यादव द्वारा सोनेहारा गांव के पहाड़ी इलाके में अवैध ढंग से आरा मशीन संचालित किया जा रहा था। यहां बड़े पैमाने पर जंगल से लकड़ी की कटाई कर उसे आरा मशीन पर चिराई के लिए लाया जाता था। जब्त लकड़ियों में सेमर, प्लास, सखुआ व शीशम शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस की आने की भनक लगते ही गुड्डू यादव वहां से भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध ढंग से आरा मशीन संचालित करने के आरोप में गुड्डू यादव पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग यहा खरीदारी करने आते हैं। साथ लकड़ियों का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। ग्रामीण जरूरत के हिसाब से लकड़ी खरीद कर ले जाते हैं। जंगल कई और अवैध आरा मशीन संचालित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाका होने के कारण यहां छत्तीसगढ़ से व्यापारी लकड़ी लेकर यहां बेचने के लिए आते हैं।