दो दिनों में किसानों के बैंक खाते में जाएगी धान की राशि
गढ़वा : विभिन्न पैक्स व लैंपस के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। धान की राशि
गढ़वा : विभिन्न पैक्स व लैंपस के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। धान की राशि उपलब्ध हो गई है। दो दिनों के अंदर धान बेचने वाले किसानों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाएगी। यह जानकारी धान क्रय केंद्र के वरीय पदाधिकारी सह रंका अनुमंडल पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीशी ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस मद में सरकार से 5.2 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। जिसे किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त राशि भेजे जाने के बाद 95 प्रतिशत किसानों के बकाया राशि का भुगतान किया जा सकेगा। शेष किसानों के भुगतान का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2.07 लाख ¨क्वटल धान की खरीददारी की गई थी। इस मद में कुल 33.32 करोड़ रुपये की जरूरत थी। इसमें से 28 रुपये का भुगतान पूर्व में ही किया जा चूका है। 5.2 करोड़ रुपये अभी प्राप्त हुआ है। हमारा प्रयास है कि धान बेचने वाले सभी किसानों की राशि का भुगतान किया जा सके। मालूम हो कि धान बेचने के बाद किसानों को राशि का भुगतान नहीं किए जाने से किसान परेशान थे। मगर उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। आक्रोशित किसानों ने समाहरणालय के समक्ष धरना भी दिया था। मगर राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। राशि उपलब्ध होने से किसानों में उम्मीद जगी है।