जवानों की हत्या के विरोध में ग्रामीणों में भी उबाल
रमना -पुलवामा घटना पर विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।प्रखंड मुख्यालय से होते हुए विरोध का स्वर अब ग्रामीण क्षेत्रो तक पहुंचने लगा है। शनिवार की शाम को गम्हरिया गांव में सन राइज क्लब की ओर से कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का पुतला दहन किया गया।इसके पूर्व देवी धाम से निकाला गया कैंडल मार्च पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्कूल परिसर पहुंच कर समाप्त हो गया।इसके बाद दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। म
रमना: पुलवामा घटना के विरोध में रमना में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। प्रखंड मुख्यालय से होते हुए विरोध का स्वर अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने लगा है। शनिवार की शाम गम्हरिया गांव में सन राइज क्लब की ओर से कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व देवीधाम से कैंडल मार्च निकाल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्कूल परिसर पहुंच कर समाप्त हो गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव, सचिव नीरज कुशवाहा, विजय यादव, राजन पासवान, सन्तोष यादव, ब्रह्मदेव पासवान, देवनाथ राम, ¨वध्याचल मेहता, निरंजन पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं हारादाग गांव में युवा जागरण मंच के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पाक पीएम इमरान खान का पुतला दहन किया गया।मौके पर उप प्रमुख र¨वद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा सोनेहरा गांव में भी बजरंग दल की ओर से श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।