भाजपाइयों ने मनाया पीएम का जन्मदिन
फोटो- 5- पीएम के जन्मदिन पर फल वितरण करते भाजपाई गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जन्मदिन के अवसर पर शहीद पीतांबर पार्क में प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटा गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी मनाई गई। इसके पश्चात भाजपा नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल व अन्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, मोहन ¨सह, चेरो, अंजनी तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।
गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जन्मदिन के अवसर पर शहीद पीतांबर पार्क में प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटा गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी मनाई गई। इसके पश्चात भाजपा नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल व अन्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, मोहन ¨सह, चेरो, अंजनी तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।