प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित
-जिले प्रमुख व उप प्रमुख की बैठक में पुलवामा में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि फोटो 17- श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग संवाद सहयोगी, गढ़वा: समाहरणालय स्थित जिला परिषद के सभागार में रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख व उप प्रमुखों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिप उपाध्यक्ष रेखा देवी ने की।
गढ़वा: समाहरणालय स्थित जिला परिषद के सभागार में रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख व उप प्रमुखों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिप उपाध्यक्ष रेखा देवी ने की। बैठक में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में वक्ताओं ने प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष धर्मराज पासवान की गिरफ्तारी की भर्त्सना करते हुए कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि धर्मराज पासवान गरीबों के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनके जनहित में किए जा रहे कार्यों से कुछ लोग घबरा गए हैं। ऐसे लोगों व भ्रष्ट अधिकारियों की गठजोड़ से धर्मराज पासवान की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर हमसभी को भरोसा है। वहां से प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष को जरूर न्याय मिलेगा। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में सबीर शेख, राम नरेश चौधरी, बचनदेव यादव, कालिया देवी, नसीबा बीबी, मृत्युंजय ¨सह, मनीष ¨सह, आनंद प्रकाश, गोरखनाथ चौधरी, ऐनुल अंसारी, तेतरी देवी, र¨वद्र चौधरी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।