स्वरोजगार को लेकर महिलाओं को मिला ऋण
- नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने वितरित किए चेक फोटो- 27- लाभुक को चेक प्रदान करती नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी व अन्य संवाद सूत्र, मझिआंव : आर्थिक स्थिति से जूझ रही महिलाओं की गरीबी दूर करने के लिए पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना ऋण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शहरी समृद्धि उत्सव सह लोन मेला पखवाड़ा में महिलाओं के बीच ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी. उ
मझिआंव: आर्थिक स्थिति से जूझ रही महिलाओं की गरीबी दूर करने के लिए पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना ऋण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शहरी समृद्धि उत्सव सह लोन मेला पखवाड़ा में महिलाओं के बीच ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी. उपाध्यक्ष सुनीता देवी, शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार पंकज, नागेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के पश्चात नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के 10 हजार रुपए का चेक प्रत्येक 21 प्रशिक्षु महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच कुल 2 लाख 10 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि सरकार गरीब महिलाओं की गरीबी दूर करने एवं उन्हें सशक्त बनाए जाने को लेकर लोन देकर रोजगार के क्षेत्र में हर संभव मदद करने को तैयार है। ताकि महिलाएं स्वावलंबी हो सकें। उन्होंने कहा कि नगर विकास सह आवास विभाग प्रशिक्षु महिलाओं के बीच लोन उपलब्ध करा रही है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। कहा कि व्यवसाय के क्षेत्र में महिलाएं कम पूंजी लगाकर अधिक लाभ कमा सकती है। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, सोनी कुमारी, गुरुदयाल ¨सह, रोबिन कश्यप, अनिल उरांव, प्रधान सहायक अनूप तिवारी, अमित पाठक, राकेश श्रीवास्तव, राहुल कुमार, वीरेंद्र चौधरी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार पंकज एवं वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक नागेंद्र कुमार, समेत वार्ड पार्षद व प्रशिक्षु महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाएं उपस्थित थी।