Move to Jagran APP

जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार : हेमंत

झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा मंगलवार को जयनगर के पिपचो पहुंचा जहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पिपचो में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, राज्य के किसान, मजदूर, आदिवासी के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 07:39 PM (IST)
जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार : हेमंत
जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार : हेमंत

जयनगर (कोडरमा): झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा मंगलवार को जयनगर के पिपचो पहुंचा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि, राज्य के किसान, मजदूर, आदिवासी के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा की सरकार इस बार पूर्ण बहुमत में होते हुए भी यहां के गरीब नौजवान रोजगार के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पूर्व में यह कहते थे कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तो झारखंड का पूर्ण विकास होगा। परंतु यह सरकार गरीब, किसान, नौजवानों के हित के लिए नहीं बल्कि अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है और यहां के पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कोयले की कमी नहीं है, परंतु जब यहां के लोग चूल्हा जलाने के लिए कोयला का प्रयोग करते हैं तो उन्हें पुलिस पकड़ लेती है। वहीं कोयले की तस्करी भारी मात्रा में हो रही है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि गोदामों में अनाज सड़ता रहा परंतु यहां के गरीब को अनाज नहीं मिल पाया, जिसके कारण कई लोगों की भूख से मौत हो गई। रघुवर दास सिर्फ यह चाहते हैं कि व्यापारियों और पूंजीपतियों को अधिक लाभ कैसे हो। उन्होंने यह भी कहा कि आज रघुवर दास के शासनकाल में चाहे थाना हो, चाहे ब्लॉक हो, चाहे जिला का कोई कार्यालय हो बगैर पैसा का कोई काम नहीं होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक ¨सह ने की, जबकि संचालन इस्लाम अंसारी तथा शमशाद आलम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव कमल नयन ¨सह, जिला अध्यक्ष श्याम किशोर ¨सह, गोपाल यादव, कामेश्वर महतो, जयप्रकाश ¨सह, त्रिवेणी पांडेय, संदीप पांडेय, कौसर खान, गो¨वद बिहारी, बशीर खान, बाबूलाल बढ़ई, इसराइल अंसारी, सुदामा दास, जिला सचिव नौशाद आलम, सुरेश राम आदि थे।

loksabha election banner

दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता के घर पहुंचे, पिपचो निवासी झारखंड आंदोलनकारी तथा कोडरमा जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा का बीजारोपण करनेवाले नेता डॉ रामेश्वर राम का निधन 11 फरवरी को हो हृदय गति रुक जाने से हो गया। इनके निधन से क्षेत्र में  शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मंगलवार को पिपचो में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के संघर्ष यात्रा के पश्चात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्व. राम के घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख जयप्रकाश राम, झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम किशोर ¨सह, जिप सदस्य मुनिया देवी, केदारनाथ यादव, मुखिया उषा देवी, महेंद्र राणा, संदीप पांडेय, इस्लाम अंसारी, त्रिवेणी पांडेय, नरेश राम, सुरेश राम आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.