भाजपाइयों ने विभिन्न जगहों पर लगाया झंडा
- भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं पर चाय पर चर्चा समेत विभिन्न कायक्रम आयोजित करने का निर्देश फोटो- 6- मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत झंडा लगाते भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व अन्य संवाद सहयोगी, गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत पार्टी का झंडा लगाने का विशेष कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में घूम घूम कर विभिन्न स्थानों पर झंडा लगाया गया। इसकी शुरूआत जिलाध्यक्ष ने अपने भंडरिया स्थित आवास से की तथा विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत पार्टी का झंडा लगाने का विशेष कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में घूम घूम कर विभिन्न स्थानों पर झंडा लगाया गया। इसकी शुरूआत जिलाध्यक्ष ने अपने भंडरिया स्थित आवास से की तथा विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। इसमें मेरा परिवार, भाजपा परिवार के तहत झंडा व स्टीकर लगाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं स विभिन्न स्थानों पर चाय पर चर्चा समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, विनय कुमार चौबे, जवाहर पासवान, वीणा पाठक, अंजनी तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।