किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मिला पंप सेट
फोटो- 25- किसानों के बीच पंप व पाईप का वितरण करते विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी संवाद सहयोगी, गढ़वा : भूमि संरक्षण विभाग द्वारा सोमवार को किसानों के बीच पंप सेट व पाईप का वितरण किया गया। पंप व पाईप का वितरण स्थानीय विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप व पाईप दिया जा रहा है। किसानों को सिर्फ 10 प्रतिशत राशि देना पड़ रहा है। किसानों को पंप मिलने से खेती आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए एक से बढ़कर एक योजना संचालित किया जा रहा है। ताकि किसान अच्छे ढंग से खेती कर अपना जीवन यापन कर सकते हैं।
गढ़वा: भूमि संरक्षण विभाग द्वारा सोमवार को किसानों के बीच पंप सेट व पाइप का वितरण किया गया। पंप व पाइप का वितरण विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप व पाइप दिया जा रहा है। किसानों को सिर्फ 10 प्रतिशत राशि देना पड़ रहा है। किसानों को पंप मिलने से खेती आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए एक से बढ़कर एक योजना संचालित किया जा रहा है। ताकि किसान अच्छे ढंग से खेती कर अपना जीवनयापन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर किसानों के बीच पंप व पाइप का वितरण किया जा रहा है। भूमि संरक्षण पदाधिकारी रामश्रेय राम ने कहा कि पूरे जिले में 309 किसानों को पंप व पाईप दिया जाएगा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 147 किसानों को पंप दिया जाएगा। जबकि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 105 व मझिआंव- विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 57 किसानों के बीच पंप व पाईप का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर कल्याणपुर पंचायत के मुखिया विनोद चन्द्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।