ंमहिलाओं को मिल रहा है स्वरोजगार का प्रशिक्षण
अलकर में गठित हुआ आजीविका महिला ग्राम संगठन: फोटो, कार्यालय का उद्घाटन करते अध्यक्ष, सचिव व प्रशिक्षिका: श्री बंशीधर नगर: - प्रखंड के अलवर गांव में अलकर आजीविका महिला ग्राम संगठन के सात दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन विधिवत पूजन अर्चन व फीता काटकर संगठन के अध्यक्ष बासो देवी, सचिव सरस्वती देवी, प्रशिक्षिका अनुराधा प्रजापति व शिवानी प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। अनंत महा संगठन आंध्र प्रदेश से आई प्रशिक्षिका अनुराधा प्रजापति व शिवानी प्रजापति ने बताया कि झारखंड स्टेट लाइवलीउड प्रमोशन सोसायटी के तत्वाधान में गांव के
श्रीबंशीधर नगर: प्रखंड के अलवर गांव में अलकर आजीविका महिला ग्राम संगठन के सात दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पूजन अर्चन व फीता काटकर संगठन के अध्यक्ष बासो देवी, सचिव सरस्वती देवी, प्रशिक्षिका अनुराधा प्रजापति व शिवानी प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। अनंत महा संगठन आंध्र प्रदेश से आई प्रशिक्षिका अनुराधा प्रजापति व शिवानी प्रजापति ने बताया कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के तत्वाधान में गांव के 8 महिला स्वयं सहायता समूह को मिलाकर अलकर आजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया है। इस संगठन में 110 महिला सदस्य हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने, गरीबी दूर करने, संगठन चलाने, संगठन के माध्यम से क्या क्या कर सकते हैं, गरीबी दूर कैसे किया जा सकता है, सामाजिक समस्या का समाधान कैसे होगा, सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है, संगठन सरकारी आर्थिक सहायता कैसे ले सकता है, आदि के संबंध में 6 दिन तक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। सातवें दिन कार्यालय का उद्घाटन कर प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। संगठन में अध्यक्ष बासो देवी, सचिव सरस्वती देवी, कोषाध्यक्ष सुषमा देवी, लेखापाल अनीता देवी को नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षिका ने बताया कि प्रखंड को 3 क्लस्टर में बांटा गया है। तीनों क्लस्टर के लिए आनंद महा संगठन आंध्र प्रदेश के प्रशिक्षकों द्वारा गांव में महिलाओं का संगठन बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। अनुराधा ने बताया कि हमारी टीम द्वारा कोईंदी, कधवन, गरबांध, भोजपुर व अलकर में कुल छह आजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया है। मौके पर बीपीएम कुणाल विश्वकर्मा, समन्वयक रंजन कुमार, डीईओ नीरज मिश्रा, डीपीआरपी प्रमोद कुमार, दयाशंकर ¨सह, मंजू देवी, तेतरी देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, राजकली देवी, लालती देवी, सुमित्रा देवी, सीमा देवी, आशा देवी, शांति देवी सहित संगठन की सभी महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।