Move to Jagran APP

गढ़वा पहुंचा कंबल, 24 शुरू होगा वितरण

- विभिन्न प्रखंडों के लिए मंगाए गए हैं कुल 56 हजार 923 कंबल संवाद सहयोगी, गढ़वा : ठंड के प्रकोप के देखते हुए जिले को 56 हजार 923 कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। आगामी 24 दिसंबर तक कंबल वितरण सुनिश्चत कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। इसके पूर्व विभिन्न प्रखंडों में कंबल भेजने का कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी जिला श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रखंडों को अलग अलग संख्या में कंबल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के लिए भी कंबल आवंटित किए जा रहे हैं। जबकि विभिन्न अनुमंडलों में 576-576 कंबल अलग से सुरक्षित रखें गए हैं। ताकि जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि टेंडर के माध्यम से सृष्टी ट्रेडर्स दुमका एवं शिव इंटरप्राइजेज लोहरदगा द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया है। एक कंबल की खरीद 2

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 05:57 PM (IST)
गढ़वा पहुंचा कंबल, 24 शुरू होगा वितरण
गढ़वा पहुंचा कंबल, 24 शुरू होगा वितरण

गढ़वा : ठंड के प्रकोप के देखते हुए जिले को 56 हजार 923 कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। आगामी 24 दिसंबर तक कंबल वितरण सुनिश्चत कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। इसके पूर्व विभिन्न प्रखंडों में कंबल भेजने का कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी जिला श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रखंडों को अलग अलग संख्या में कंबल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के लिए भी कंबल आवंटित किए जा रहे हैं। जबकि विभिन्न अनुमंडलों में 576-576 कंबल अलग से सुरक्षित रखें गए हैं। ताकि जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि टेंडर के माध्यम से सृष्टी ट्रेडर्स दुमका एवं शिव इंटरप्राइजेज लोहरदगा द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया है। एक कंबल की खरीद 289 रुपये में खरीदी गई है तथा कंबल खरीद में कुल 1 करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। - किस प्रखंड को कितना कंबल

loksabha election banner

गढ़वा- 5973, डंडा- 686, मेराल- 5003, मझिआंव- 2019, बरडीहा- 1456, कांडी- 3130, भवनाथपुर- 3271, केतार- 1951, भंडरिया- 4313, बड़गढ़- 2642, खरौंधी- 1973, श्री बंशीधर नगर- 2690, धुरकी- 2129, सगमा- 1168, रमना- 2710, विशुनपुरा- 1238, डंडई- 2444, रंका- 3473, रमकंडा- 1707, चिनियां- 1491, नप गढ़वा- 1769, नपं मझिआंव- 705, नप श्री बंशीधर नगर -1256


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.