Move to Jagran APP

ग्राम प्रधानों को मिला अधिकार और कर्तव्य की जानकारी

प्रधान के अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया प्रधान के अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया प्रधान के अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 06:35 PM (IST)
ग्राम प्रधानों को मिला अधिकार और कर्तव्य की जानकारी
ग्राम प्रधानों को मिला अधिकार और कर्तव्य की जानकारी

भंडरिया: राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा ग्राम सभा के प्रधानों के उन्मुखीकरण हेतु जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता केलेमेंट ओड़ेया, डीपीआरओ दिनेश कुमार सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी रंका संजय पाण्डेय, भंडरिया प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण किशोर, प्रखंड बीससूत्री उपाध्यक्ष रूपनिरंजन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि बिरझू ¨सह, भंडरिया बीडीओ सुलेमान मुंडारी, बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चन्देश्वर प्रसाद ¨सह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूषण ¨सह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के तहत भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंड के सभी ग्राम प्रधान का उन्मुखीकरण का कार्य डीपीआरओ सह भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंड के वरीय पदाधिकारी दिनेश कुमार सुरीन द्वारा किया गया। उन्होंने इस दौरान ग्राम सभा का अधिकार, प्रधान के अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया। बड़गड़ बीडीओ द्वारा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उपस्थित प्रधानों का उन्मुखीकरण किया गया। प्रथम सत्र में उन्मुखीकरण के दौरान कई प्रधान ग्राम सभा से संबंधित प्रश्नों का जवाब सक्रियता से देते रहे। दूसरे सत्र में केलेमेंट ओढ़ेया ने प्रधानों को संबोधित करते हुए ग्राम सभा के अधिकार से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य समेत कई विभागों में सक्रियता बरतते हुए गांव के विकास में योगदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उज्जवला योजना के तहत 211 लाभुकों को गैस चुल्हा व गैस सिलेंडर कनेक्शन के साथ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया शंकर ¨सह, महेश्वर ¨सह, सुशीला केरकेट्टा, तरसीला बाखला, बालदेव टोप्पो, प्रभा कुजूर, पंसस दुर्गावती देवी, फबिलिया बाखला, विजय केशरी, राजेश्वर ठाकुर, सुखलाल ¨सह आदि मौजूद थे। मंच संचालन नितेश कुमार वर्मा ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन परमानंद प्रसाद ने किया।

loksabha election banner

- ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ने भंडरिया थाना के कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनित कुमार ¨मज ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि जमौती गांव में पिछले कई पुस्तों से सरना कब्रिस्तान में शव दफनाने का कार्य होता रहा है। इस वर्ष एक व्यक्ति द्वारा उसपर जबरन कब्जा कर शव दफनाने नहीं दिया जा रहा था। जिसपर ग्राम सभा कर लिखित शिकायत दो वार्ड सदस्यों के साथ भंडरिया थाना को शिकायत दर्ज करने गये। जहां थाना के एसआई द्वारा बिना मामला से अवगत हुए ग्राम प्रधान पर ही केस दर्ज कर दिया गया है। इस स्थिति में ग्राम प्रधान कैसे कार्य कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.