क्रिसमस कार्यक्रम में झूम लोग, प्रभु यीशु को किया याद
यीशु मसीह ईश्वर का बेटा बनकर कुमारी मरियम के द्वारा जन्म लिया। यीशु मसीह ईश्वर का बेटा बनकर कुमारी मरियम के द्वारा जन्म लिया। यीशु मसीह ईश्वर का बेटा बनकर कुमारी मरियम के द्वारा जन्म लिया।
भंडरिया: सीएनआई चर्च प्रांगण में प्रखंड के ऑल चर्चस कमेटी की ओर से प्रखंडस्तरीय क्रिसमस मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न चर्च के कलेसियों एक से बढ़कर एक यीशु मसीह से संबंधित गीत नृत्य व नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर फाबेयानुस बारवा, ºिस्तोफर डुंगडुंग, जैक पॉल, राजेश किस्पोट्टा, उलसन बरवा द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। फादर फाबेयानुस ने संदेश देते हुए कहा की यीशु मसीह ईश्वर का बेटा बनकर कुमारी मरियम के द्वारा जन्म लिया। पूरे मानव जाति को मुक्ति दिलाने के लिए ईश्वर के बेटे के रुप मे यीशु ने इस धरती में अपनी सेवा दी। अंतत: उसे क्रूस पर मृत्युदंड दिया गया। ईश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार उसे मानव जाति के लिए उन्हें मरना पड़ा। सम्मेलन में विभिन्न चर्च से लोगों के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका लोगों ने काफ़ी लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का संचालन अनुप कुमार बाड़ा व निशा दिप्ती टोप्पो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेम्स कुजूर, डेविड ¨मज, तिमुथियुस कुजूर, सुखलाल पन्ना, फरदीनंद टोप्पो, केश्वर केरकेट्टा, किरुस समद, रोबिन्सन कच्छप आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।