माले की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
फोटो- 13- मंचासीन माले नेता संवाद सहयोगी, गढ़वा : भाकपा माले डंडा प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यकारणी की बैठक रविवार को उत्क्रमित विद्यालय गढ़ौटा के प्रांगण में की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड सचिव विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के आम लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है। धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को लड़ाने का काम करती है। भाजपा अल्पसंख्यकों के उपर हमले करती है और हमलावरों को संरक्षण देने का काम करती है। भाजपा के इस चरित्र को एक- एक घरों में जाकर भंडाफोड़ करने का काम माले करेगी। उन्होंने कहा कि भाकपा माले द्वारा अभियान चलाकर भाजपा के दोरंगी नितियों का भंडाफोड़ करेगी। माले सभी बूथों पर बूथ आधारित ढांचा को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि
गढ़वा : भाकपा माले डंडा प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यकारणी की बैठक रविवार को उत्क्रमित विद्यालय गढ़ौटा के प्रांगण में की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड सचिव विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के आम लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है। धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को लड़ाने का काम करती है। भाजपा अल्पसंख्यकों के उपर हमले करती है और हमलावरों को संरक्षण देने का काम करती है। भाजपा के इस चरित्र को एक- एक घरों में जाकर भंडाफोड़ करने का काम माले करेगी। उन्होंने कहा कि भाकपा माले द्वारा अभियान चलाकर भाजपा के दोरंगी नीतियों का भंडाफोड़ करेगी। माले सभी बूथों पर बूथ आधारित ढांचा को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि 800 नये सदस्यों को पार्टी में शामिल किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सूर्यदेव चौधरी, जगदीश महतो, हीरा चौधरी, अंबिका राम, संतोष चौधरी, अजय चौधरी, अंबिका चौधरी, भजन महतो, महेश चौधरी, लालजी चौधरी, सीताराम चौधरी, दुखन चौधरी, चंदन चौधरी, लक्ष्मी चौधरी, विपिन चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।